भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज बनाया जा रहा है। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की निगरानी में चल रहे निर्माण कार्य के तहत एक स्लैब का काम पूरा हो गया है, दूसरे काम काम युद्धस्तर पर जारी है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां टूटे हुए पुल पर बेली ब्रिज का निर्माण हो रहा है। पुल की क्षमता 10 टन भार सहने की होगी
अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के लिए इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों की टीम दिन-रात जुटी हुई है। 4 मई को विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में गिर गया था, जिसके बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने से भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र की लाखों आबादी प्रभावित हुई है।

