उक्त बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरेराज, अंचलाधिकारी अरेराज, संग्रामपुर, हरसिद्धि/ अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष नगर पंचायत अरेराज/ महंत श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अरेराज/ कार्यपलक पदाधिकारी नगर पंचायत अरेराज/ उपाधीक्षक SDH अरेराज/MOIC/ सभी SHO/विद्युत, PHED/ अग्निशमन विभाग सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुख सुविधा एवं निर्वाद्ध यातायात को ध्यान में रखते हुए कई निर्देश दिए गए। मंदिर रोड एवं हरदिया से जोगिया रोड में अतिक्रमण हटाने हेतु थानाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिरी अरेराज को निर्देशित किया गया। बेड़े वाहनों के पार्किंग स्थल चिन्हित करने हेतु कार्यपाल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिरी अरेराज को निर्देशित किया गया। आवश्यकता अनुसार विभिन्न स्थानों पर फिक्स गेट, ड्रॉप गेट लगाने का निर्णय लिया गया। साथ हरदिया चौक पर भी ड्रॉप गेट का भी निर्णय लिया गया। निर्वाद्ध यातायात के लिए SDP अरेराज के द्वारा यातायात थाना की अतिरिक्त व्यवस्था की बात कही गई। सभी पड़ाव स्थल पर शौचालय, पेयजल एवं लाइटिंग की व्यवस्था हेतु सहायक अभियंता PHED, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत अरेराज एवं अंचलाधिकारी अरेराज को निर्देशित किया गया।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए कौशल किशोर तिवारी जिला मोतिहारी
