ड्रोन सर्विलांस और डॉग स्क्वॉड की मदद से चला सघन अभियान, अवैध कोयला कारोबार में मचा
हड़कंप
कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सीसीएल बिएनके क्षेत्र के करगली परियोजना में बड़ी कार्रवाई करते हुए खासमहल में कोणार साइडिंग एवं आसपास में छापेमारी अभियान चलाकर 56 मोटरसाइकिल, 19 साइकिल तथा इन पर लदा करीब 32 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। जबकि कोयला ले जा रहे हैं लोग सुरक्षा कर्मियों को देख भाग गए ।कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ ने ड्रोन सर्विलांस और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली।यह कारवाई एम एम डी आर एक्ट के तहत कि जा रही है
सीसीएल करगली परियोजना में कोयला चोरी एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीआईएसएफ द्वारा लगातार सघन जांच, निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
सीआईएसएफ द्वारा जब्त किए गए वाहनों एवं कोयले को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने किया। अभियान में उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष, डी.के. पांडे, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर बी.डी. गुप्ता, आर.के. सरोज, पी.के. सिंह, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आसूचनाकर्मी, सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम एवं अन्य बल सदस्य शामिल रहे। सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया कि कोयला चोरी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निगरानी और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

