चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर ‘‘जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण – हर बच्चे का अधिकार’’:- अध्यक्ष ओमी पुरोहित

जैसलमेर 28 नवम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर ;त्ैस्ै।द्ध द्वारा प्रवर्तित सुरक्षित बचपन अभियानश् के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में अभियान के द्वितीय चरण के तहत् जिले के 25 सरकारी व 25 निजी विद्यालयों के 02-02 अध्यापकों को इस अभियान विषयवस्तु (POCSO कानून की समझ) के विषय पर प्रशिक्षित करने के लिए ओमी पुरोहित, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर की अध्यक्षता में सभागार, नगर परिषद्, जैसलमेर में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन एवं नालसा थीम सॉंग ’’एक मुट्ठी आसमान पर हक हमारा भी तो है’’ प्रदर्शन के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में देव कुमार खत्री, विशिष्ठ न्यायाधीश, पोक्सो मामलात्, ललित पुरोहित, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विजय कोचर, विशिष्ठ न्यायाधीश, एससी व एसटी मामलात्, रामपाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सौभाग्यसिंह चारण, प्रिसिंपल मजिस्टेªट, किशोर न्याय बोर्ड, वैभव गढ़वीर, न्यायिक मजिस्टेªट, महक सिंघल, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्टेªट, महेश कुमार बिस्सा, जिला शिक्षा अधिकारी, मदनसिंह सोढ़ा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, चांद मोहम्मद अधिवक्ता मध्यस्थ, परवेज खां सदस्य, बाल विकास समिति, रामसिंह यादव, मनोरोग चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज जैसलमेर, डॉ जालिमसिंह, सबइंस्पेक्टर साइबर पुलिस थाना, जैसलमेर, आरती मिश्रा, उद्घोषक एवं अध्यापिका, सहित पैनल अधिवक्तागण व पैरालीगल वॉलिन्टियर्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का संबोधन करते हुए अध्यक्ष ओमी पुरोहित ने अभियान की थीम ‘‘जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण-हर बच्चे का अधिकार’’ व मुख्य संदेश ‘‘हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी’’ के बारे में बताते हुए अभियान के उद्ेदश्यों को विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण कार्यशाला प्रथम सत्र में, देव कुमार खत्री, विशिष्ठ न्यायाधीश, पोक्सो मामलात ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोक्सो अधिनियम, 2012) के विधिक प्रावधानों को प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित ‘‘टीचर्स-इन-चार्ज’’ को सरल व स्थानीय भाषा में समझाते हुए, जानकारी दी कि हर बच्चे को सुरक्षित, भयमुक्त और खुशहाल वातावरण में रहने के अधिकार की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षित रखते हेतु ‘‘पोक्सो अधिनियम, 2012’’ विशेष कानून बनाया, जो यह सुनिश्चित करता है कि बच्चों की बात सुनी जाए, उन पर विश्वास किया जाए और उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए। इसके साथ ही यह अधिनियम यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार के व्यवहार को यौन अपराध माना जाता हैं, बच्चे इसकी रिपोर्ट कैसे कर सकते हैं और यह भी सुनिश्चित करता है कि पूरी प्रक्रिया बाल-अनुकूल (चाइल्ड फ्रेंड़ली), गोपनीय और संवेदनशील हो। यह अधिनियम बच्चों के प्रति यौन अपराध कारित करने वालों को अपराध की गंभीरता की प्रकृति के अनुसार कठोर कारावास, जिसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माने का प्रावधान करता है।
डॉ रामसिंह यादव, मनोरोग चिकित्सक ने बताया कि यौन शोषण का शिकार हुए नाबालिग बच्चों के लिए यह अनुभव बहुत ही डरावना और गहरा मानसिक आघात देने वाला होता है। एक मनोचिकित्सक काउंसलिंग और इलाज के जरिए बच्चे को इस सदमे से बाहर निकालने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि यौन शोषण के बाद बच्चे अक्सर बहुत डरे हुए, सहमे हुए या चुप रहते हैं, अध्यापकगण व परिजनों की जिम्मेदारी हैं कि वह बच्चों के साथ दोस्ती जैसा रिश्ता बनावें ताकि बच्चे को यह विश्वास हो कि विद्यालय/घर का माहौल उसके लिए सुरक्षाप्रद है और उसकी बात को बिना किसी शक या गुस्से के सुना जाएगा, बच्चों पर तुरंत बोलने का दबाव डालने की बजाय, उसे सहज होने का पूरा समय दें। अक्सर बच्चे खुद को ही उस घटना का दोषी मानने लगते हैं, यह अध्यापकगण व परिजनों का दायित्व है कि वह बच्चे को समझाये कि जो कुछ भी हुआ है, उसमें बच्चे को कोई गलती नहीं है और वह एक बहादुर बच्चा है, आरोपी द्वारा दी गई धमकियों का डर बच्चे के मन से निकाला जाना अतिआवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय सत्र में सचिव, ललित पुरोहित ने उन्होंने बताया कि अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा अभियान को प्रभावी रूप से विद्यालयों में क्रियान्वित करने हेतु अभियान पूरे एक साल के लिए संचालित होगा, जिसमें विधिक जागरूकता कार्यशालाओं में कवर की गई स्कूलों से दो शिक्षकों (एक महिला और एक पुरूष) को ‘‘टीचर्स-इन-चार्ज’’ के रूप में चुना जाकर, जिला न्यायक्षेत्र के सम्माननीय न्यायिक अधिकारीगण और बाल विशेषज्ञों द्वारा चयनित ‘‘टीचर्स-इन-चार्ज’’ को इस अभियान के विषयों के संदर्भ में प्रशिक्षित किया जाना है। तत्पश्चात् प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित ‘‘टीचर्स-इन-चार्ज’’ को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया कि यह उनका दायित्व है कि वे पूरे साल (महीने में कम से कम एक बार) विद्यालयों में बच्चों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करने के साथ विद्यालयों में ‘‘लीगल लिटरेसी क्लब’’ का गठन करें, माता-पिता-शिक्षक बैठकों (Parents-Teachers meetings/PTMs) में चर्चा करें और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर हेल्पलाइन (1930), नालसा हेल्पलाइन (15100), रालसा हेल्पलाइन (9928900900), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर हेल्पलाइन (8306002123) के नंबरों को विद्यालयों में स्थायी रूप से स्पष्ट रूप से दृश्यमान और आसानी से सुलभ स्थान पर या विद्यालय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही उन्होंने सभी अध्यापकगण को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की शिकायत/समस्या होने पर विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय प्रशासन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष शिकायत/समस्या जरिये व्यक्तिशः/हेल्पलाइन/ईमेल निःसंकोच प्रस्तुत कर सकता है, प्राधिकरण द्वारा उनकी हर संभव मदद की जायेगी।
कार्यशाला के आगे की कडी में डॉ जालिमसिंह, संबइंस्पेक्टर, साइबर पुलिस थाना ने ‘‘साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट’’ के गंभीर विषय पर आसान भाषा में जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोबाइल, कंप्यूटर या इंटरनेट के जरिए की जाने वाली ठगी को साइबर धोखाधड़ी कहते हैं एवं डिजिटल अरेस्ट में ठग आपको पुलिस, सीबीआई या क्राइम ब्रांच की यूनिफॉर्म पहनकर वीडियो कॉल कर आपको डिजिटली डरा-धमकाकर पैसे ऐंठते है। वास्तविकता में कानून में ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ नाम की कोई चीज नहीं होती। पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही पैसे मांगती है। साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई साइबर हेल्पलाईन 1930 व राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी पोर्टल) पर शिकायत दर्ज करवाने की पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराध के अन्य रूप जिसमें साइबर स्टॉकिंग व साइबर बुलिंग व इनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यशाला के तृतीय सत्र में रामपाल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट ने ‘‘गुड टच – बैड टच’’ के महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि ‘‘गुड टच और बैड टच’’ बच्चों को उनकी शारीरिक सुरक्षा सिखाने का एक बहुत ही सरल और महत्वपूर्ण तरीका है। वह स्पर्श जिससे बच्चे को प्यार, अपनापन, देखभाल और सुरक्षा का अहसास होता है, उसे ‘‘गुड टच’’ कहते हैं। इस स्पर्श से बच्चा खुश, सुरक्षित और सहज महसूस करता है। वह स्पर्श जिससे बच्चे को डर, बेचैनी, अजीब सी घबराहट या दर्द महसूस हो, उसे ‘‘बैड टच’’ कहते हैं।
परवेज खां, सदस्य, बाल कल्याण समिति ने बताया कि ‘‘बाल कल्याण समिति’’, बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए काम करने एक विशेष कानूनी संस्था है। हर जिले में बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए यह समिति बनाई जाती है, जिसमें बाल विकास और कानून के जानकार लोग शामिल होते हैं। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे बच्चे जो बेसहारा हैं, अनाथ हैं, जिनका शोषण हुआ है (बाल श्रम, बाल विवाह या यौन शोषण का शिकार), या जो अपने परिवार से बिछड़ गए हैं – उनकी सुरक्षा, पुनर्वास, देखभाल, काउंसलिंग व वयस्क होने पूर्व जीविकोपार्जक प्रशिक्षण प्रदान करवाना आदि जिम्मेदारियां बाल कल्याण समिति की है।
कार्यशाला के चतुर्थ सत्र में मदनसिंह सोढ़ा, चीफ लीगल एड काउंसिल ने ‘‘एलएडीसीएस’’ योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की एक महत्वपूर्ण और आधुनिक योजना है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य आपराधिक मामलों में आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त, उच्च गुणवत्तायुक्त, पेशेवर कानूनी सहायता प्रदान करना है। यह सेवा वह पुलिस गिरफ्तारी/रिमांड के शुरूआती चरणों से न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई की गतिविधियों तक शामिल है। इसके अलावा उनके द्वारा प्राधिकरण के निर्देशन में समय-समय पर जेलों का दौरा करना ताकि वहां बंद ऐसे असहाय कैदियों की पहचान की जा सके जिन्हें कानूनी मदद की जरूरत है।
चांद मोहम्मद लौहार, मध्यस्थ ने मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए बताए कि मध्यस्थता, विवादों को सुलझाने का एक बहुत ही शांतिपूर्ण, तेज और आपसी सहमति वाला तरीका है। इसमें अदालत की लंबी और खर्चीली प्रक्रिया में जाए बिना, दो पक्षों के बीच के झगड़े को एक निष्पक्ष तीसरे व्यक्ति की मदद से बातचीत द्वारा हल किया जाता है।
प्रशिक्षण कार्यशाला के अंत में अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने वाले समस्त अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं सचिव ने कार्यशाला के सफल कियान्वयन के लिए सभागार उपलब्ध करवाने हेतु नगर परिषद् जैसलमेर, कार्यशाला संचालन हेतु आरती मिश्रा व कार्यशाला में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित अध्यापकगण को तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, ‘‘टीचर्स-इन-चार्ज’’ को नालसा, रालसा योजनाओं के पेम्पलेटस, डायरीज प्रदान करते हुए, राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *