300 बोतल नेपाली शराब व बाइक जब्त, जलगांवा सीमा चौकी की कार्रवाई
श्यामल प्रतीक | मोतिहारी
मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शनिवार तड़के 300 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक बाइक सवार को पकड़ा। जब्त शराब की मात्रा 90 लीटर है। आरोपी की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार यादव, पिता बच्चुराय यादव के रूप में हुई है।
SSB के अनुसार जलगांवा सीमा चौकी, जी कंपनी बरहरवा की पांच सदस्यीय टीम ASI/GD पुष्पा कुमार राय के नेतृत्व में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 367/3 के पास नियमित नाका पर तैनात थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से बाइक पर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर लदे दो बोरों से 300 एमएल की 300 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।
SSB ने शराब के साथ BR05BR3694 नंबर की होंडा एसपी-125 बाइक जब्त कर ली। आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरोपी, शराब और बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जितना थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
नाका दल में एक सहायक उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल समेत कुल पांच जवान शामिल थे।
