बिहार पुलिस के होनहार और कड़क आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात द्वारा ड्रग माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को अब राष्ट्रीय स्तर पर भारी सराहना मिल रही है। इसी क्रम में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके दो साल के इस ऐतिहासिक क्रैकडाउन की जमकर प्रशंसा की है।दो वर्षों के दौरान चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 52 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स (नशीले पदार्थ) जब्त किए हैं तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए 100 सजाएं सुनिश्चित कराई हैं।किरण बेदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शानदार और राष्ट्रीय आभार। आप निरंतर सफल होते रहें। उद्देश्य की अखंडता और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। #SwarnPrabhat IPS और आपकी टीम को बधाई।”
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए
अनिल कुमार चौधरी
