संजय कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चाणक न्यूज़ इंडिया देवरिया जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की 28 एवं 29 नवंबर को बूथों पर चलेगा विशेष अभियान, फॉर्म-6 के जरिए जुड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम देवरिया 25 नवंबर

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर आवश्यक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल बीएलए की सूची भी उपलब्ध कराएं। बीएलओ अपनी सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक लोगों से फॉर्म-6 भरवाएं तथा उन्हें अपने क्षेत्र के पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, लेखपाल एवं पंचायत सचिव को उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए राजनीतिक दल भी बढ़-चढ़कर सहयोग करें और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में अपनी भागीदारी निभाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत आगामी 28 एवं 29 नवंबर को बूथ दिवस के रूप में विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी बीएलओ अपने संबंधित बूथों पर उपस्थित रहकर फॉर्म भरवाने के साथ ही उन्हें प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फॉर्म का विवरण डीईओ-एनआईसी के डैशबोर्ड पर अपलोड किया जा रहा है। प्रतिदिन का विवरण संबंधित वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम के साथ-साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भी जानकारी दी जा सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ईपीक रेशियो तथा जेंडर रेशियो में सुधार लाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जनपद को इस कार्य में अग्रणी बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।
बैठक में एएसडीएम अखिलेश यादव सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में रमेश यादव समाजवादी पार्टी, उदयभान यादव मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, विजय पटेल भारतीय जनता पार्टी, पुनीत सिंह भाजपा, अम्बरीश कुमार बसपा, कुंज बिहारी बसपा, गुरुदास प्रसाद बसपा, अरुण सिंह एडीएस, राकेश पटेल एडीएस, वरुण सिंह पटेल आम आदमी पार्टी, कौशल सिंह अपना दल एस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *