हर वार्ड में कमेटी गठन, कार्यकर्ताओं के घर पार्टी का झंडा और नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का संकल्प
श्यामल प्रतीक | रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर
दैनिक चाणक्य न्यूज़
आदापुर, 2 सितंबर। प्रखंड कांग्रेस कमिटी आदापुर ने संगठन को बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। बुधवार को गांधी आश्रम, आदापुर में प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में ‘चलो पंचायत, चलो वार्ड’ अभियान को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमिटी मोतिहारी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर संगठन का विस्तार करने तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।
हर घर झंडा, हर वार्ड में संगठन
प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार अभियान के तहत पंचायतों और वार्डों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। वार्ड कमेटियों का गठन करने के साथ कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया जाएगा और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारों और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
बैठक की शुरुआत में प्रखंड कांग्रेस कमिटी आदापुर के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिक, मदन यादव, अतीउल्लाह खां, महासचिव परमानंद प्रसाद, मोहम्मद फैजूल्लाह, हरेश्वर पाल, अशरफ अली, सचिव बैद्यनाथ प्रसाद, अनवारूल हक, मनोज पासवान, रीतेश तिवारी, अम्बिका पासवान, संजय कुशवाहा, शिव शंकर राम, परवेज मियां, कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा पंचायत अध्यक्ष शिवजी चौरसिया, मोहन राम, पारमा यादव, मुकेश गुप्ता, मैनेजर यादव, कामेश्वर सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, नरेश सिंह, मोहम्मद गफ्फार मियां, हलीम मियां, हारून रशीद, डॉ. शफी अहमद, रहिमहुल्लाह, नंद किशोर तिवारी, रतन साह, महेंद्र राम, अनिल राम, सरयूग महतो और भुनेश राय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
