भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 54.2 लीटर नेपाली शराब जब्त

182 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया, दो मोटरसाइकिल भी जब्त

श्यामल प्रतीक | रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर
चाणक्य न्यूज़ इंडिया

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 71वीं वाहिनी ने एक और कार्रवाई की है। 71वीं वाहिनी की जी कंपनी, बरहरवा के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 182 बोतल शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 54.2 लीटर बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त बताई जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्र में SSB की लगातार कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि अवैध शराब और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीमा पर निगरानी और चौकसी लगातार जारी है।

जब्त शराब, दोनों मोटरसाइकिलों और पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग/पुलिस को सौंपे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इकहत्तर: सबसे बेहतर

सीमा की सुरक्षा के साथ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी 71वीं वाहिनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *