रौशन आनंद बोले-‘3 दिनों से बीमार, किडनी का पेशेंट हूं:खान सर ने साजिश कर फंसाया; फायरिंग की झूठी बात फैलाई गई; कोर्ट इंसाफ करेगा

पटना में मंगलवार को खान खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार शामर तीनों की कोर्ट में पेशी कराई। इसके बाद रौशन आनंद, उनके सहयोगी अभिषेक और गौरव को पटना सिविल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया।

इससे पहले उनका LNJP में मेडिकल भी कराया गया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने कहा, “पुलिस ने साफ किया है कि गोली चलने की बात नहीं है। मुझे और मेरी संस्था को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।”

रौशन आनंद ने कहा, ‘पूरी तरीके से हमको और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। घटना की जानकारी मुझे थी भी नहीं। मैं बीमार हूं। किडनी का पेशेंट हूं। पिछले साल मेरा ऑपरेशन भी हुआ था।

आगे उन्होंने कहा, गोली चलाने वाली बात को हाइलाइट कर के हमें जेल भेजा जा रहा है। जब कोई आगे बढ़ता है तो उसको दबाने की कोशिश की जाती है। हम उनसे आगे नहीं बढ़े, बस वही किया जा रहा है। हम मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं।

रौशन आनंद ने आगे कहा, मुझे फंसाया जा रहा है, लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है। भारत का राष्ट्रीय वाक्य है सत्यमेव जयते, सत्य की जीत होती है। हम जीतकर आएंगे। पूरी तरीके से सोची-समझी साजिश है। बिहार पुलिस में अच्छा रिजल्ट आया, बस इसलिए हमें फंसाया गया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब देखिए हमें न्याय मिलता है या नहीं मिलता है’मंगलवार की रात खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे।

टाउन DSP के मुताबिक, रोशन आनंद और उसके सहयोगी अभिषेक और गौरव को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खान सर ने हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है।

फायरिंग की बात से पलटे थे खान सर

खान सर ने कहा था, हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए।

उन्होंने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दायर FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है।

हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बुधवार को बंद कर दिया गया था। खान सर ने कहा, ‘आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।’ इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में खान सर के छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया था।

यहां से शुरू हुआ था विवाद

खान सर की कोचिंग के बगल में ज्ञान बिंदु कोचिंग है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिहार पुलिस में चयनित 12 हजार छात्रों के सम्मान समारोह का पोस्टर लगाया गया था। उसी पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया। हमले के बाद खान सर ने बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *