गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी के लिए डीएम सख्त

*गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी के लिए डीएम सख्त,*

*अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश*

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला अपराध, पॉक्सो, गैंगस्टर, एससी/एसटी और आर्म्स एक्ट के मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस, अभियोजन और संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए लंबित मुकदमों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

बैठक में दोषसिद्धि दर बढ़ाने और आमजन को शीघ्र न्याय दिलाने पर भी चर्चा हुई।

रिपोर्टर अंकित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *