महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

खण्डार में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जयप्रकाश रोलन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन की कमर तोड़ दी है। वहीं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं सहित कई जनहित के मुद्दों को उठाया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और विभिन्न समस्याओं से परेशान है। यदि सरकार ने जल्द ही इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।
ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से आमजन, किसानों और युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *