‘लूट का विरोध कर रहे थे RPF जवान, मार डाला’:आरोपी बोला- पहले किडनैप किया, फिर गला घोंटकर हत्या की; तालाब में मिली थी बॉडी

भागलपुर में ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार (48) की हत्या कर दी गई थी। हत्या के 5 दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने की वजह से RPF जवान का अपहरण किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि घटना सामने आते ही एक विशेष टीम गठित की गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि मृतक जवान ने ड्यूटी के दौरान ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का विरोध किया था। यही वजह थी कि बदमीशों ने सबौर स्टेशन के पास से उनका अपहरण किया।

इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सबौर के लैलख गांव निवासी उपेंद्र यादव के बेटे चीकू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मृतक आरपीएफ जवान की वर्दी का मोनोग्राम, मिशन कोड और जला हुआ कपड़ा बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *