बाहर रह रहे लोगों से CM की अपील- बिहार लौटिए:यहां उद्योग-धंधे लगाइए; मैंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं, अब सिर्फ सुशासन चलेगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को हाईटैक 80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। CM ने विभाग को 36 स्कॉर्पियो भी दी। इस दौरान फायर फाइटर्स ने CM के सामने अपना दमखम दिखाया।

गांधी मैदान में CM ने कहा, बिहार को समृद्धि के रास्ते पर ले जाना है। समृद्धि तभी आएगी जब उद्योग धंधे लगेंगे। जो लोग बाहर रह रहे हैं मैं उनसे कहूंगा, आप बिहार लौटिए। बाहर रह रहे लोग बिहार लौटेंगे और यहां उद्योग धंधे लगाएंगे तो बिहार आगे बढ़ेगा।

मुझे मुख्यमंत्री बने 1 महीने 3 दिन हुआ है। जो लोग बिहार के बाहर थे वो धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। हम 5 लाख करोड़ का इंवेस्टमेंट बिहार में लेकर आएंगे।

बिहार सुशासन वाला राज्य है, इसलिए मैंने पुलिस के हाथ को खोला है। बिहार में कोई दूसरा व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। पुलिस अपना काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

गांधी मैदान में बिल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर तैयार किया गया। बताया गया कि इस बिल्डिंग में आग लगी है। छत पर कुछ लोग फंसे हैं। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की मिली।

फायर ब्रिगेड के साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और नीचे की आग को बुझाया। इसके बाद दूसरी टीम ने सीढ़ियों की मदद से छत पर फंसे लोगों को रेक्स्यू किया।

इस दौरान महिला फाइटर्स ने भी अपना दमखम दिखाया। CM और डिप्टी CM विजय चौधरी ने फायर ब्रिगेड के इक्यूपमेंट्स की बारीकियों को समझा। पटना के गांधी मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी ने कहा- मैं मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। उनके निर्देशन में आज का यह सफल कार्यक्रम है। पुलिस का गठन ही लोगों की मदद के लिए किया गया है।

पुलिस विभाग का यह अंग अग्निशमन विभाग, मानवता से जुड़ा हुआ है। आप सब जानते हैं, जितने करतब दिखाए गए हैं। अब अग्निकांड से संबंधित किसी बड़ी आपदा को झेलने में सक्षम हैं।

दमोह संजीवनी अस्पताल दमोह में कार्यरत 2 फर्जी डॉक्टरो का दमोह पुलिस ने किया पर्दाफाश…

डिप्टी CM ने कहा, जिस पौधे को नीतीश कुमार ने लगाया है। इमसें पानी दाना डाल कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसको आगे पूरी ईमानदारी से बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *