मुजफ्फरपुर के बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का पर्दाफाश हुआ है। एसडीओ की जांच में पिटाई के निशान और खराब व्यवस्था मिलने पर संचालक पर एफआईआर दर्ज कर स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । शहर में एजेंसी द्वारा संचालित बागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय में बेजुबान बच्चों के साथ अमानवीयता की हद पार की जाती थी। उनके साथ जानवर जैसा व्यवहार होता था।
बोल न सुन पाने वाले इन बच्चों को बेरहमी से पीटा जाता था। शुक्रवार को मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित उक्त विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने देखा कि मासूम बच्चों के शरीर पर अब भी पिटाई के निशान हैं।
यहां आवासन से लेकर अन्य व्यवस्था बहुत खराब पाई गई। एसडीओ ने संचालक पर कार्रवाई की बात कही है। सभी बच्चों को फिलहाल अभिभावकों को सौंपा जाएगा।
संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल इसे बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विदित हो कि मूक-बधिर बच्चों के इस स्कूल में दी जाने वाली यातना पर दैनिक जागरण ने 12 मई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस पर प्रशासन ने संज्ञान लिया। पहले दिन बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने मामले की जांच की, मगर इसमें कुछ खास बात सामने नहीं आई।
LATEST
पूर्णिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने गई पु
ISIS का डिप्टी चीफ अबू बिलाल अल-मिनुकी मारा गया, अमेरिका-नाइ
भारत नहीं आएंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी, IPL फाइनल के न्यौते और
‘कहां है पुष्पा?’, सीएम सुवेंदु ने फलता में दोबारा वोटिंग से
टिहरी में वन्यजीव की दहशत से गिरी महिला ने तोड़ा दम, इलाज के
अमृतसर में सरपंच के घर पेट्रोल बम फेंकने वाले चार आरोपी गिरफ
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ATM कार्ड चोर गै
VIDEO: झज्जर में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, कार सवार 4
नो-एंट्री में मौत बनकर घुसा बालू ट्रैक्टर, रोहतास में ट्रैफि
‘राजनीति के लिए कम से कम भाई की तेरहवीं तक रुक जाते सपा प्रम

शुक्रवार को एसडीओ पूर्वी ने मामले की विस्तार से जांच की। मूक-बधिर होने के कारण बच्चे कुछ बोल तो नहीं पाए, मगर उनके शरीर पर पिटाई के निशान ने अत्याचार की सारी कहानी कह दी।
अमानवीयता के इस साक्ष्य को स्कूल प्रबंधन ने मिटा दिया। स्कूल के सीसी कैमरे के फुटेज को डिलीट कर दिया। एसडीओ ने कहा बच्चों के रहने व खाने की व्यवस्था भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
अन्य व्यवस्था भी खराब थी। इसे देखते हुए फिलहाल स्कूल को बंद करते हुए सभी बच्चों को उनके अभिभावक को सौंपा जाएगा। स्कूल संचालक संजय कुमार व उसके भाई राजू कुमार पर प्राथमिकी करा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।