बिहार में मानसून आ चुका है । पटना आईएमडी के मुताबिक 30 जून को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में एक दो स्थानों पर अधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि दरभंगा

मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी मध्य हिस्से के साथ अरवल, भोजपुर और बक्सर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गर्जन -चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कई स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका है, मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभे के पास नहीं जाने की अपील की है। किसानों को और नदी किनारे व रहने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उधर नेपाल सरकार के द्वारा भी भारी बारिश होने से पत्र जारी कर मधेश के लोगों को कोसी , बागमती एवं गंडकी नदी में बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए नेपाल के तराई क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सुझाव दी गई है।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए
अनिल कुमार चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *