इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती कांग्रेस जनों ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे उनके बलिदानो को याद करते मनाई..! भाटापारा- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित, पूर्व निगम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत भृगु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश साहू, नानू सोनी पूर्व पार्षद, नवीन बक्श युका नेता राजा तिवारी,आदि ने सम्बोधित किया,साथ ही कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।

इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के साहसिक नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण एवं देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जिसमे मुख्य रूप से पूर्व पार्षद नानू सोनी जिला उपाध्यक्ष युका,मनमोहन कुर्रे, यदु,मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु, शेष नारायण यदु.महिला कांग्रेस दानी भाटी,पूर्णिमा श्रीवास, कीरत वर्मा,उमाशंकर गुप्ता जी, विजय महिलांगे,सिफ़फ़न हुसैन,आदि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल सहित विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *