संजय कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चाणक्य न्यूज़ देवरिया पीईटी-2026 की परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक देवरिया 30 अक्टूबर।

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की लिखित परीक्षा के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में निर्धारित है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *