संजय कुमार गुप्त जिला ब्यूरो चाणक्य न्यूज़ देवरिया उद्योग बंधु की बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर जोर उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश, आईजीआरएस प्रकरणों की भी हुई समीक्षा देवरिया, 30 अक्टूबर।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं आईजीआरएस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक विकास की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। उद्योगों की स्थापना एवं संचालन में उद्यमियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उद्योगों से संबंधित भूमि, विद्युत कनेक्शन, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए तथा निस्तारण आख्या में की गई कार्रवाई का स्पष्ट एवं तथ्यात्मक उल्लेख हो। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में उद्यमियों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह सहित उद्योग बंधु के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *