लुधियाना के दुगरी कॉलोनी फेस-3 में सफाई व्यवस्था बदहाल, कॉलोनीवासी परेशान GLADA विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, खाली प्लॉटों और हरियाली के रखरखाव की कमी से बढ़ी मुश्किलें लुधियाना से मनीष मित्तल की रिपोर्ट | स्टार न्यूज प्लस

लुधियाना की दुगरी कॉलोनी फेस नंबर-3 में रहने वाले लोग लंबे समय से सफाई और रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि GLADA विभाग की ओर से इलाके की साफ-सफाई, हरियाली और खाली प्लॉटों के रखरखाव पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं पहुंचते, जिसके कारण जगह-जगह गंदगी और झाड़ियां जमा हो रही हैं। खाली प्लॉटों में बढ़ती झाड़ियों के कारण कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में कई बार सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

कॉलोनीवासियों का सवाल है कि आखिर संबंधित विभाग इस समस्या की ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा? क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है?

लोगों ने GLADA विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि दुगरी फेस-3 में जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाया जाए, खाली प्लॉटों की सफाई करवाई जाए और हरियाली का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

अब देखना यह होगा कि GLADA विभाग के अधिकारी कॉलोनीवासियों की इन समस्याओं का समाधान कब तक करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *