नन्हीं थालियों में राहत, बच्चों को DM-SP ने खुद परोसा भोजन

नन्हीं थालियों में राहत, बच्चों को DM-SP ने खुद परोसा भोजन

संग्रामपुर की सामुदायिक रसोई में दिखी संवेदनशीलता, प्रभावितों के साथ बैठकर अधिकारियों ने भी खाया खाना

रक्सौल अनुमंडल संवाददाता श्यामल प्रतीक संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)। सामने कतार में बैठे बच्चे और उनकी थालियों में अपने हाथों से भोजन परोसते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक। बाढ़ की मुश्किलों के बीच संग्रामपुर की सामुदायिक रसोई से सामने आई इन तस्वीरों में राहत कार्य का मानवीय पक्ष दिखाई दिया।

संग्रामपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शुरू की गई सामुदायिक रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों ने भोजन वितरण में भी हाथ बंटाया। अधिकारियों ने बच्चों के पास पहुंचकर उनकी थालियों में खाना परोसा। तस्वीरों में कोई चावल परोसता दिखा, तो कोई बर्तन से दाल डालता नजर आया। बच्चों को व्यवस्थित ढंग से बैठाकर भोजन कराया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त और सहायक समाहर्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। भोजन परोसने के बाद अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बैठकर उसी सामुदायिक रसोई में तैयार खाना खाया।

आपदा के कठिन समय में बच्चों तक भोजन पहुंचाना राहत की सबसे जरूरी जिम्मेदारियों में शामिल है। संग्रामपुर में बच्चों की थालियों तक खुद भोजन लेकर पहुंचे अधिकारियों की इन तस्वीरों ने सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *