आशा दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा, परिवार नियोजन व टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति

आदापुर, पूर्वी चंपारण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आदापुर में गुरुवार को आशा दिवस का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के अंतर्गत जननी संस्था के प्रतिनिधियों ने स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन साधनों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र दंपतियों तक इन सेवाओं का लाभ पहुँचाने का आह्वान किया।

इसके साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध रोगियों को समय पर जांच के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं के ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टर की गहन समीक्षा करते हुए छूटे हुए गर्भवती महिलाओं, नवजात एवं बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में बीसीएम गुड्डू कुमार, वरीय उपचार पर्यवेक्षक पप्पू कुमार राय, जननी संस्था से सबीना खातून, समरेंद्र कुमार ठाकुर, फैसिलिटेटर जमाले आरा, रीता देवी, रूना देवी, संजू कुमारी, सोनी देवी, सुनीता कुमारी जायसवाल, रंजू कुमारी, सरिता देवी, बबीता देवी, चम्पा देवी, कलावती देवी, सरोज देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

— चाणक्य न्यूज़ इंडिया
श्यामल प्रतीक, रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *