IPL में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग कै फैसला किया है।
कोलकाता ने 15 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। कैमरन ग्रीन 32, अजिंक्य रहाणे 19 और फिन एलन 18 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीम की प्लेइंग-11
बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रसिख सलाम।
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल।
कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन की अपनी चौथी फिफ्टी पूरी कर ली। जैकब डफी की धीमी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया और 32 बॉल पर 50 रन के आंकड़े तक पहुंचे।
12वें ओवर की पहली बॉल पर कैमरन ग्रीन ने शानदार छक्का जड़ दिया। शॉर्ट गेंद को उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर 86 मीटर दूर स्टैंड्स में पहुंचाया। इसी के साथ कोलकाता के 100 रन पूरे हुए और ग्रीन-रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई।10 ओवर के बाद KKR का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन हो गया है। अंगकृष रघुवंशी 23 गेंदों में 34 और कैमरन ग्रीन 16 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। क्रुणाल पंड्या के इस ओवर में 10 रन आए, जिसमें रघुवंशी ने डीप स्क्वेयर लेग पर शानदार छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली से लॉन्ग ऑफ पर हल्की मिसफील्ड भी हुई, लेकिन बल्लेबाज दूसरा रन नहीं ले सके।पावरप्ले में कोलकाता ने 2 विकेट पर 56 रन बनाए। शुरुआत में 5 डॉट बॉल खेलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने चौके के साथ खाता खोला। फिन एलन ने डफी के ओवर में 14 रन बटोरे, जबकि उनके अगले ओवर में भी 17 रन आए। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार ने एलन को आउट कर बेंगलुरु को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद जोश हेजलवुड ने अपने पहले ओतीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने बेंगलुरु को बड़ी सफलता दिलाते हुए फिन एलन को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर एलन विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे। पिछले मैच के शतकवीर एलन 8 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की और अजिंक्य रहाणे को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। ओवर की शुरुआत में रहाणे ने सतर्क अंदाज अपनाया और पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके। भुवनेश्वर की धीमी और स्विंग होती गेंदों ने बल्लेबाज को लगातार परेशान किया। चौथी गेंद पर रहाणे बीट भी हुए। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़कर अपना खाता खोला।
