जागरण संवाददाता, बलिया। सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव रहे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह बंगाल में 13 दिन की पुलिस कस्टडी में है। उसे बंगाल एसटीएफ ने यूपी पुलिस के सहयोग से अयोध्या से पकड़ा था।
राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आनंद नगर में ही हुए गोलीकांड के पीड़ित भी खुलकर बोलने लगे हैं। वर्ष 2020 में अंडा बेचने वाले अजीत गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी।
अजीत के बुजुर्ग पिता पारसनाथ ने बताया कि सिर्फ 75 रुपये के लिए राज ने अजीत को गोली मार दी थी। बताया कि राज माफिया-गुंडा है। वह गरीब आदमी को धमकाकर लूटपाट करता है। आरोप लगाया कि लूटपाट करने के बाद ही इसने कई जगह मकान बनवाए।
