आप पहले कलाकार हैं, इसके बाद प्रधानमंत्री हैं’:रवि किशन से बोले पवन सिंह, अब सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, यूजर बोले-यह हमेशा नशे में रहता है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह और भाजपा सांसद रवि किशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पवन सिंह ने रवि किशन को प्रधानमंत्री बताया है।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पवन सिंह ने रवि किशन से कहा, ‘आप पहले कलाकार हैं, इसके बाद प्रधानमंत्री हैं।’

उनके इस बयान के बाद मंच पर मौजूद लोगों के बीच हंसी और तालियों का माहौल बन गया। हालांकि, इसके बाद यूजर्स पवन सिंह को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

यह वायरल वीडियो उसी कार्यक्रम का है, जहां भीड़ अनियंत्रित होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘पीने के बाद ये खुद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) हो जाता है।’ वहीं, सुदर्शन नाम के यूजर ने लिखा कि, ‘यह हमेशा नशे में रहता है। जब से MLC बना है, इसका अंदाज और बदल गया है।’

खान सर और रौशन सर के विवाद के बीच अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, ‘खान सर और रौशन सर दोनों हमारे गुरु हैं। वे बुद्धिजीवी लोग हैं। कोई भी बच्चा अगर उनके लिए कोई अपशब्द कहता है तो मैं यही कहना चाहूंगा कि उनके लिए सम्मानपूर्वक शब्दों का इस्तेमाल कर बातें करनी चाहिए।’

रौशन आनंद के भाई की मौत पर उन्होंने कहा कि, ‘भगवान ना करें कि इस उम्र में कोई जाए। उस परिवार के साथ मेरी संवेदना है।’

दरअसल, दो दिन पहले खेसारी दानापुर के एक निजी होटल में अपने गाने के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बातें कही है।

भोजपुरी में अश्लीलता वाले सवाल पर खेसारी ने कहा कि, ‘हमारा भोजपुरी ना पहले अश्लील था और ना आज है। एक नॉरेटिव सेट कर दिया गया है कि भोजपुरी में गाने गंदे हैं। हर चीज की अपनी एक अलग जगह होती है।

जैसे एक जंगल में कई प्रकार के जानवर होते हैं। एक सांप बीन की आवाज सुनकर नाचने लगता है। वैसे ही हर वर्ग के लिए अलग-अलग गाने बने हैं।

हां, हम लहंगा चोली गाते हैं, लेकिन अपनी बेटी और मां के साथ बैठकर सुने जाने वाले गाने भी मैं गाता हूं। मंदिर में जाकर हम भजन करते हैं, लेकिन बीयर बार में जाकर कोई भजन नहीं करता है।’

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद बुधवार शाम भाई प्रिंस की मौत की FIR कराने कदमकुआं थाना पहुंचे। 5 घंटे थाना पर बैठने के बावजूद उनकी FIR नहीं रजिस्टर्ड हुई।

इस पर रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि, पुलिस दबाव में है और थाना के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा, ‘जब तक FIR नहीं होगी, मैं थाना से नहीं जाऊंगा। फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या कराई है।’

इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थक ‘पुलिस हाय-हाय’ के नारे लगाते रहे। रौशन आनंद लगातार खान सर पर भाई की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।इसके पहले रौशन आनंद ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, संजय झा ने आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कारवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *