मुख्यमंत्री सम्राट ने नगर विकास एवं आवास विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। उन्होंने 238.75 करोड़ रुपये की लागत से 114 योजनाओं का उद्घाटन और 47.48 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इसमें पटना नगर निगम के 3.03 करोड़ प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया। वहीं, 17.17 करोड़ प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ। पटना स्मार्ट सिटी के कुल 9 प्रोजेक्ट है, जिनमें से 6 का उद्घाटन और 3 का शिलान्यास हुआ है। इसकी कुल राशि 93.50 करोड़ रुपए है।
पटना स्मार्ट सिटी द्वारा रिवर फ्रंट डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट और वन विभाग द्वारा ग्रीन एरिया डेवलपमेंट, गार्डन, वाकिंग पाथवे का उद्घाटन किया हुआ। इसके साथ ही 12 जगह पर नए वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसकी आज सौगात दी गई।
मीठापुर में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन
पटना के मीठापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (CSS) बनाया गया है। इसमें एक ही जगह पर बैंक से लेकर पार्लर की सुविधा मिलेगी। यह G+3 बिल्डिंग है, जिसे 10.68 करोड़ रुपए की लागत से 26 हजार वर्गफुट क्षेत्र में तैयार किया गया है।
सबसे खास बात यह है कि यहां ओपन एयर कैफ़े और ओपन एयर थिएटर की भी सुविधा मिलेगी। मीठापुर का यह इलाका मेट्रो से भी जुड़ेगा, जिससे यहां आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा।
बिल्डिंग के हर फ्लोर पर पुरुष-महिलाओं के लिए बाथरूम
मीठापुर का एरिया इंस्टीट्यूशन से भरा हुआ है, तो स्टूडेंट्स की डिमांड को पूरा करने के लिए इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निर्माण किया गया है। इस पूरे G+3 बिल्डिंग के हर फ्लोर पर पुरुष और महिला के लिए बाथरूम बनाए जाएंगे। इस इलाके में बेहतर बुनियादी ढांचे के लिए नई सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और जलापूर्ति नेटवर्क का निर्माण किया गया है।
