पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव पूरी टीम के साथ निरीक्षण करने मटेरा पहुंचे

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव पूरी टीम के साथ निरीक्षण करने मटेरा पहुंचे
समय करीब 09:30 बजे शाम को एक टाटा पंच कार जिसमें 6 लोग सवार थे, नानपारा से बहराइच की तरफ जा रहे थे तभी डिहवा पेट्रोल पंप के सामने जो (नानपारा में स्थित) को एक अज्ञात कंबाइन मशीन जो मटेरा से बहराइच की ओर जा रही थी, जिसने कार को टक्कर मार दी जिसमें सें 04 व्यक्ति मृत घोषित हो गये तथा 02 गम्भीर रुप से घायल हो गए सूचना पर थाना मटेरा व थाना नानपारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचते हुए घायलों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया तथा मृतको के शवों को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

मृतक व्यक्तियों के नाम –
1.अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी मुकेरिया थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 40बर्ष
2. अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हम्जापुरा थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र 38 लगभग बर्ष
3 अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 42 बर्ष
4 महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुरवा मोहमदपुर थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 45बर्ष

*
1. शिवम श्रीवास्तव पुत्र वेदप्रकाश निवासी चित्र शाला रोड थाना को.नगर जनपद बहराइच उम्र 30 बर्ष
2. अश्वनी कुमार पुत्र रामकमल निवासी ब्राम्हणीपुरा को. नगर जनपद बहराइच उम्र करीब 30 बर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *