ब्रेकिंग
मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार, ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर
अयोध्या।
मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान की फॉर्च्यूनर गाड़ी की प्रभात नगर चौराहे पर एक ट्रेलर से टक्कर होने की सूचना है। हादसे में विधायक चंद्रभानु पासवान के सिर पर चोट आने की बात बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। फिलहाल विधायक की हालत और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

