Anchor..फलौदी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 एवं 27 दिसंबर को कुरजां महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर गतिविधियों का निर्धारण करने व आमजन की सहभागिता से कुरजां महोत्सव के सफल आयोजन के निर्देश दिए। महोत्सव के माध्यम से कुरजां संरक्षण तथा जिले को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महोत्सव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन विभाग सयुक्त निदेशक अनिल राठौड़,पर्यटन अधिकारी चिमनाराम प्रजापत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
