सिंगर हनी सिंह बोले- मेरा नाम लेकर मशहूर मत हो:यह दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई; रफ्तार ने कहा था- वह रैप नहीं जानते

हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह ने हाल ही में लाइव आकर अपनी आने वाली एल्बम की घोषणा की है। इसमें 51 गाने हैं और यह एल्बम 26 सितंबर को रिलीज होगी। इस दौरान हनी सिंह ने बिना नाम लिए बॉलीवुड रैपर रफ्तार और बादशाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हनी सिंह को रैप करना नहीं आता, उन्हें अब उनके गानों से असली रैप का मतलब पता चलेगा। लाइव सेशन के दौरान हनी सिंह का अंदाज बेबाक और तीखा नजर आया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई। रैपर हनी सिंह ने और क्या-क्या कहा… नई एल्बम में विरोधियों को जवाब देने की झलक
हनी सिंह की नई एल्बम 26 सितंबर को आ रही है। इसमें 51 गाने रहेंगे। न केवल म्यूजिक लवर्स, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की इस एल्बम पर नजर है। हनी सिंह ने जिस अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दिया है, उससे साफ है कि उनके गानों में भी कहीं न कहीं इस विवाद की झलक दिख सकती है। हनी सिंह, रफ्तार और बादशाह का रिश्ता इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। तीनों कभी एक साथ म्यूजिक की दुनिया में धूम मचाने वाले गायक रहे हैं, लेकिन वक्त के साथ उनके बीच दूरियां बढ़ गईं। हनी सिंह और बादशाह के बीच ये है विवाद… रैपर रफ्तार ने कहा था- हनी सिंह को रैप करना नहीं आता
रफ्तार कई बार इंटरव्यू और पॉडकास्ट में यह कहते नजर आए कि हनी सिंह को रैप की गहराई नहीं आती। उन्होंने कहा था कि हनी सिंह की पॉपुलैरिटी रियल हिप-हॉप से अलग है। इस पर हनी सिंह पहले कभी सीधे प्रतिक्रिया नहीं देते थे, लेकिन अब उन्होंने बिना नाम लिए रफ्तार को जवाब दिया है। रफ्तार ने कहा था, ‘मैंने विरोध को हमेशा अपने ऐल्गोरिद्म (लयबद्धता) में एक बढ़त के तौर पर देखा है।’ पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन सा कलाकार है, जो बोलता है कि वह अपने लिरिक्स खुद लिखता है, लेकिन लिखता नहीं है? इस पर रफ्तार ने हनी सिंह का नाम लिया था। इस बात का जवाब हनी सिंह ने अपने लाइव में दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *